आपदा प्रबंधन ( Disaster Management ) – Bihar Board Class 10th Social Science Question-answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न 

1 . सुखाड़ प्रबंधन का वर्णन करें | 

उत्तर – 

  1. जलग्रहण क्षेत्रों में बाँध एवं छोटे-छोटे जलाशय बनाकर | 
  2. सुखाड़ क्षेत्रों में वृक्षों की सघनता में वृद्धि कर | 
  3. शुष्क फसलों की बुआई एवं ड्रिप सिंचाई विधि को अपनाकर | 
  4. नहरों द्वारा सुखे क्षेत्र तक जल पहुँचाकर | 

2. आग लगाने की स्थिति में क्या प्रबंधन करना चाहिए ? उल्लेख करें | 

उत्तर – आग लगने की स्थिति में प्रबंधन के निम्नांकित उपाय करने चाहिए | 

  1. आग के फैलाव पर काबू पाना | 
  2. आग में फँसे लोगों को को शीघ्रतापूर्वक बहार निकालना | 
  3. घायल व्यक्तियों को यथाशीघ्र प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाना | 
  4. विधुत आपूर्ति के मेनस्विच को ऑफ कर देना |  

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

1 . आपदा के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें | 

उत्तर – आपदा दो प्रकार की होती है | 

  1. प्राकृतिक आपदा – प्राकृतिक कारणों से घटनेवाली आपदाएँ प्राकृतिक आपदा कहलाती हैं | भूकंप, बाढ़, सुखाड़, सुनामी, भूस्खलन, ज्वालामुखी विस्फोट, चक्रवात इत्यादि इसके उदहारण हैं | इनसे व्यापक स्तर पर क्षति होती है और जिस क्षेत्र में यह होती है, वहाँ की पूरी जनसंख्या दुष्प्रभावित हो जाती है | 
  2. मानवजनिती आपदा – मानवीय क्रियाकलापों के कारण जो आपदाएँ आती हैं, उन्हें मानवजनित आपदा कहते हैं | हवार्ड दुर्घटना, रेल दुर्घटन, जहरीली गैसों का रिसाव, सांप्रदायिक एवं जातीय दंगे इसके उदहारण हैं | ये आपदाएँ सामाजिक-आर्थिक जीवन को काफी प्रभावित करती हैं |  

2. आपदा से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – कुछ दुर्घटनाएँ ऐसी होती हैं जो बिन बुलाए मेहमान की तरह अकस्मात आ धमकती हैं और अल्प समय में ही जन-धन की अपार क्षति पहुँचा देती हैं | ये हमें संकट की स्थिति में ला देती हैं | संकट की स्थिति उत्पन्न करनेवाली ऐसी कोई भयावह घटना ‘आपदा’ कहलाती है | दुसरे शब्दों में, हमारे सामाजिक-आर्थिक जीवन को भारी खतरे में डालनेवाली अकस्मात घटना ( जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी ) आपदा ( disaster ) है | 

3. प्रकृति आपदा में वैकल्पिक संचार माध्यमों का विवरण प्रस्तुत करें | 

उत्तर – आपदकाल में सामान्य संचार व्यवस्था के ध्वस्त होने पर निम्नलिखित वैकल्पिक संचार माध्यमों के द्वारा ही संचार व्यवस्था बहाल राखी जा सकती है | 

  1. रेडियो – इसमें विधुत-चुंबकीय तरंगों का प्रयोग होता है | इसकी आवृत्ति उच्च होने के कारण यह दूर-दूर तक के स्थानों के बीच संबंध स्थापित करता है | 
  2. हैम रेडियो – इसमें विशिष्ट उच्च आवृत्तिवाले तरंगों का उपयोग होता है | इसे बैटरी या जेनरेटर से चलाया जाता है | यह सैटेलाइट के सहारे ही संचार व्यवस्था करता है | 

4. उपग्रह संचर प्रणाली कैसे कार्य करती है ? 

उत्तर – संचार उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित हैं | इसमें हजारों की संख्या में ‘ट्रांसपोंडर’ लगे होते हैं | यह एक निश्चित फ्रीक्वेंसी पर ध्वनि को पकड़कर अन्य फ्रीक्वेंसी की सहायता से पृथ्वी पर वापस भेजता है | इस फ्रीक्वेंसी को हमारा संचार साधन पकड़कर ध्वनि में बदलता है जिससे हम बातचीत सुन पाते हैं | 

5. आपदा प्रबंधन के उद्देश्यों की विवेचना करें | 

उत्तर – आपदा प्राकृतिक हो या मनावाकृत, इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ता है | आपदा के कारण धन-जन की व्यापक हानि होती है तथा राष्ट्र का विकास भी दुष्प्रभावित होता है | अतः , यह आवश्यक है कि आपदा का प्रबंधन किया जाए | यह प्रबंधन आपदा-पूर्व एवं आपदा-पश्चात, दो प्रकार का होना चाहिए | आपदा-प्रबंधन हेतु व्यवस्था पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक की जानी चाहिए | 

6. जीवनरक्षक आकस्मिक प्रबंधन से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – आपदा प्रबंधन को दो चरणों में अमल में लाना होता है – ( i ) आकस्मिक प्रबंधन और ( ii ) दीर्घकालीन प्रबंधन | आपदा की घड़ी में आकस्मिक प्रबंधन जीवन रक्षक प्रबंधन है जबकी  दीर्घकालीन प्रबंधन का उद्देश्य आपदा के प्रभाव को कम करना होता है | जीवनरक्षक प्रबंधन का उद्देश्य आपदा के आते ही प्रभावित लोगों को आपदा के विनाशकारी प्रभावों से बचाना होता है |  

7. बिहार में बाढ़ की स्थिति का वर्णन करें ? 

उत्तर – बिहार में प्रतिवर्ष बाढ़ आना इस राज्य की नियति बन चुकी है | उत्तर बिहार का पूर्वी क्षेत्र बाढ़-प्रवण जोन है | इस क्षेत्र में नेपाल से आनेवाली नदियों द्वारा भारी मात्रा में जल विसर्जित किया जाता है | नदी-तल में गाद जमा होने के कारण पानी तटबंध को तोड़कर कृषि क्षेत्र एवं अधिवास को क्षतिग्रस्त करता है | कोसी, कमला, भुतही बलान, गंडक एवं अघवारा समूह की नदियाँ बाढ़ लाने के लिए कुख्यात हैं | दक्षिण बिहार में पुनपुन, सोन, फल्गु आदि नदियों द्वारा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है | 

 

Learn More Chapters         Download PDF

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *