ऊचाई और दूरी ( Height and Distance ) – Bihar Board Class 10th Math Objective 2023

1. जब कोई दर्शक मीनार की चोटी से पृथ्वी पर के किसी बिंदु का प्रेक्षण करता है तो दृष्टि रेखा और क्षैतिज के बीच के कोण को क्या कहते हैं –

  1. अवनमन कोण 
  2. उन्नयन कोण 
  3. संपूरक कोण 
  4. एकांतर कोण 

उत्तर – A 

2. सूर्य का उन्नयन कोण , जब किसी सीधे खंभे की छाया और ऊचाई बराबर हो –

  1. 30°
  2. 45°
  3. 60°
  4. 90°

उत्तर -B

3. एक 6 m ऊचे खंभे की छाया पृथ्वी पर 2√3 m लम्बी हो , तो सूर्य का उन्नयन कोण है –

  1. 60°
  2. 45°
  3. 30°
  4. 15°

उत्तर – A

4. दर्शक के नेत्र और मीनार की चोटी को मिलाने वाली रेखा है –

  1. क्षैतिज रेखा 
  2. देशांतर रेखा 
  3. अक्षांश रेखा 
  4. दृष्टि रेखा 

उत्तर – D

5. मीनार की चोटी को देखने वाले दर्शक को –

  1. सिर नीचे करना पड़ता है |
  2. सिर को ऊपर उठाना पड़ता है |
  3. सिर को क्षैतिज तल में रखना पड़ता है |
  4. इनमे सभी उत्तर गलत हैं |

उत्तर -B 

6. उन्नयन कोण और अवनमन कोण –

  1. आपस में बराबर एकांतर कोण हैं |
  2. आपस में रैखिक कोण है |
  3. आपस में बराबर सम्मुख कोण हैं |
  4. आपस में पूरक कोण हैं |

उत्तर – A

7. यदि एक उदग्र खंभे की छाया की लम्बाई √3 गुना है , तो सूर्य का उन्नयन कोण है –

  1. 30°
  2. 45°
  3. 60°
  4. 90°

उत्तर – A

8. एक मीनार से 100 m दूर स्थित बिंदु पर मीनार का उन्नयन कोण 60° है , तो मीनार की ऊचाई है –

  1. 100√3 m 
  2. 100/√3 m 
  3. 50√3 m 
  4. 200/√3 m 

उत्तर – A

9. यदि सूर्य की उन्नयन कोण 60° है तब 30 m लम्बे छाया बनाने वाले उदग्र मीनार की ऊचाई है –

  1. 30√3 m 
  2. 15 m 
  3. 30/√3 m
  4. 15√2  m

उत्तर – A 

10. 25 m ऊची पहाड़ी की चोटी से एक मीनार के शिखर का उन्नयन कोण उसके पाद  के अवनमन कोण के बराबर है , तो मीनार की ऊचाई है –

  1. 25 m 
  2. 50 m 
  3. 75 m 
  4. 100 m 

उत्तर – B 

11. ΔABC में , AB=8√6 cm , AC= 8√2 cm , ∠A= 90° तो ∠B का मान ज्ञात करें ?

  1. 60°
  2. 45°
  3. 30°
  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – C

12. ΔABC में ,∠A= 45° ,∠B =90° तो BC और BA का अनुपात है –

  1. 1:1
  2. 2:1
  3. 1:2
  4. इनमे से कोई नही 

उत्तर – A

 

 

Learn More Chapters          Download PDF

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *