गति | Motion | Class 9th Physics | Chapter 2 | Hindi Medium

विराम (Rest )– यदि किसी वस्तु की स्थिती अन्य वस्तुओं की अपेक्षा समय के साथ नहीं बदलती है , तो उस वस्तु को विराम , में कहा जाता है |

गति (Motion)– यदि किसी वास्तु की स्थिती अन्य वस्तुओं की अपेक्षा समय के साथ बदलती है, तो उस वस्तु को गति में कहा जाता है | 

गति के प्रकार – 

  1. रैखिक गति ( Linear motion )– इसमें वस्तुएँ सीधी रेखा या वक्र रेखा पर चलती है | जैसे – बन्दुक से निकली गोली, पटरी पर चलती ट्रेन | 
  2. वृतीय गति ( Circular motion )– इसमें वस्तुएँ वृताकार पथ पर चलती है | जैसे – सूर्य के ओर पृथ्वी की गति | 
  3. दोलनी गति ( Oscillatory motion )– इसमें वस्तु एक निश्चित बिंदु के आगे – पीछे या ऊपर – नीचे चलती है | जैसे – दीवार घड़ी के पेंडुलक  गति | 
  4. आवर्त गति ( Periodic motion )– इसमें वस्तु अपनी गति को समय के निश्चित अंतरालों पर दुहराती है | जैसे – झूले की गति, सिलाई मशीन के सुई की गति |      

तय की गई दूरी (Distance )– जब कोई कण एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाता है तो पथ की पूरी लम्बाई कण द्वारा तय की गई दूरी होती है | 

नोट – तय की गई दूरी एक अदिश राशि है क्योंकी दूरी का केवल परिमाण होता है |

विस्थापन ( Displacement )– किसी कण द्वारा तय की गई न्यूनतम दूरी विस्थापन कहलाता है | या , किसी कण की प्रारंभिक तथा अंतिम बिंदु के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं |

नोट – विस्थापन एक सदिश राशि है क्योंकि विस्थापन को परिमाण और दिशा दोनों होते हैं |

अदिश राशि ( Scalar quantity )- जिस राशि को पूर्ण रूप से व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है , उस राशि को अदिश राशि कहते हैं | जैसे – द्रव्यमान ,समय , आयतन , घनत्व |

सदिश राशि ( Vactor quantity )– जिस राशि को पूर्ण रूप से व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है , उस राशि को सदिश राशि कहते हैं | जैसे – बल , त्वरण , वेग , विस्थापन  |

औसत चाल ( Average Speed )– किसी वस्तु द्वारा किसी समय अंतराल में तय की गई दूरी और उस समय अंतराल के अनुपात को उस वस्तु की औसत चाल कहते हैं |

चाल (Speed ) – किसी वस्तु द्वारा एक छोटे समय अंतराल में तय की गई दूरी और उस समय अंतराल के अनुपात को उस वस्तु की चाल कहते हैं |

एकसमान चाल ( Uniform speed )– यदि कोई वस्तु बराबर  समय अंतराल में बराबर दूरी तय करे , चाहे वह समय अंतराल कितना ही छोटा क्यों न हो , तो कहा जाता है की वह एकसमान चाल से गति कर रही है  |

असमान चाल ( Non-uniform speed )– यदि कोई वस्तु बराबर समय अंतराल में जब असमान दूरी तय करे , तब उसकी चाल असमान कही जाती  है |

वेग ( Velocity )– किसी गतिमान वस्तु का वेग इकाई समय में वस्तु का विस्थापन है | 

त्वरण ( Acceleration )– समय के साथ वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं |

एकसमान त्वरण ( Uniform acceleration )– जब किसी वस्तु के वेग में बराबर समय अंतराल में , चाहे समय अंतराल कितना ही छोटा क्यों न हो , बराबर परिवर्तन होता है , तो उसका त्वरण एकसमान या अचर कहा जाता है |

असमान त्वरण ( Non-Uniform acceleration )– जब किसी वस्तु के वेग में बराबर समय अंतराल में बराबर परिवर्तन न हो, तो उसका त्वरण असमान या चर कहा जाता है |

वेग-समय समीकरण ( Velocity-time equation )– माना कोई कण का बिंदु A पर प्रारंभिक वेग (u) तथा बिंदु B पर अंतिम वेग (v) है और वेग t  समय में परिवर्तित होता है |

विस्थापन-समय समीकरण ( Displacement-time equation )– माना कोई कण का बिंदु A पर प्रारंभिक वेग (u) तथा बिंदु B पर अंतिम वेग (v) है और वेग t  समय में परिवर्तित होता है |

वेग-विस्थापन समीकरण (Velocity-displacement equation )  -माना कोई कण का बिंदु A पर प्रारंभिक वेग (u) तथा बिंदु B पर अंतिम वेग (v) है और वेग t  समय में परिवर्तित होता है |

एकसमान वृत्तीय गति ( Uniform circular motion )– जब एक कण वृतीय पथ पर एकसमान चाल से चलता है तब उसकी गति को एकसमान वृत्तीय  गति कहा जाता है |

नोट – वृत्तीय पथ पर वेग लगातार बदलते रहता है , भले ही उसकी चाल एकसमान हो |

Learn more Chapters                             Download PDF

Spread the love

3 thoughts on “गति | Motion | Class 9th Physics | Chapter 2 | Hindi Medium”

  1. Class ten ke science ka questions
    Solve kar ke notes daliye sir please
    Class ten ke social science ka notes daliye sir

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *