जल संसाधन – Bihar Board Class 10th Social Science Subjective Question-answer 2023

         लघु उत्तरीय प्रश्न 

           1. जल के किन्हीं चार मुख्य उपयोगों को लिखें |

उत्तर – ( i ) घरेलू उपयोग  ( ii ) अग्निशमन हेतु उपयोग ( iii ) मत्स्यपालन में उपयोग  ( iv ) सिंचाई हेतु उपयोग  

             2. जलाभाव के मुख्य दो कारण बताएँ |

उत्तर – ( i ) जनसंख्या -वृद्धि से जल की माँग में वृद्धि ( ii ) नकदी फसलों की खेती में अधिक जल की खपत | 

            3. नदियों के जल प्रदूषित होने के कोई दो कारण लिखें | 

उत्तर – ( i )औद्योगिक अपशिष्टों का नदियों में गिराया जाना  ( ii ) शहरी मलजल एवं कचरे का नदियों में गिराया जाना | 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

             1. ” जल एक महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय संसाधन है |” कैसे ? 

उत्तर – जल के बिना जीवन की कल्पना करना व्यर्थ है | जल की आवश्यकता मानव के अलावा पेड़ – पैधों , फसलों , जीव – जंतुओं एवं उद्योगों को भी है | घरेलू जीवन के साथ – ही – साथ उद्योगों में जल के अनेक उपयोग हैं | जल से न केवल जल यातायात में वृद्धि होती है , बल्कि इससे सस्ती विधुत भी उत्पन्न की जाती है | जलाशयों एवं नदियों के जल से सिंचाई का काम भी लिया जाता है | इसके अतिरिक्त इनसे जिलों , राज्यों एवं देशों के बीच सीमा का निर्धारण होता है | इन महत्ताओं से स्पष्ट है कि जल एक महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय संसाधन है | 

           2 . सोन अथवा कोसी नदी -घाटी परियोजना के महत्त्व पर प्रकाश डालिए | 

उत्तर – बिहार की प्रसिद्ध नदी सोन पर देहरी -ऑन – सोन के पास बाँध बनाकर पूर्व -पश्चिम दोनों ओर नहरें निकाली गई हैं | इससे 10 किलोमीटर ऊपर हटकर इंद्रपुरी में एक बराज बनाया गया है | जहाँ से निकाली गई नहरों द्वारा औरंगाबाद , भुभुआ , सासाराम , गया तथा पटना जिले में सिंचाई की जाती है | यह परियोजना बिहार के दक्षिणी – पश्चिमी भाग में बसनेवाले कृषकों के लिए वरदान साबित हुई है |

         अथवा , कोसी नदी – घाटी परियोजना बिहार – नेपाल की सीमा पर स्थित है | हनुमाननगर में बाँध बनाया गया है | इस परियोजना से नदी के दोनों ओर नहरें निकाली गई हैं और जलविधुत उत्पन्न करने के लिए शक्तिगृह बनाए गए हैं | 

      3. जल संरक्षण के कुछ उपाय लिखें | 

उत्तर – जल संरक्षण के प्रमुख उपाय निम्नलिखित हैं |     

  1. वर्ष – जल संचय की विधि को अपनाना |
  2. शुद्ध जल के दुरुपयोग को रोकना |
  3. जलाशयों का निर्माणकर जल एकत्र करना |
  4. भूमिगत जल के उपयोग हेतु कानून बनाना |

     4. इंदिरा गाँधी नहर परियोजन का संक्षिप्त वर्णन करें | 

उत्तर – इंदिरा गाँधी नहर संसार की सबसे लम्बी नहर है | मुख्य नहर की लम्बाई लगभग 500 km है | रावी और ब्यास का जल सतलज नदी में गिराकर तथा पंजाब के फिरोजपुर के निकट ‘हरिके बराज ‘ बनाकर इससे नहर निकाली गई है | अपनी शाखाओं – प्रशाखाओं सहित इस नहर की कुल लम्बाई 9,423  km है जिसे विभिन्न चरणों में पूरा किया गया है | इस नहर के निर्माण से पंजाब , हरियाणा एवं राजस्थान के पश्चिम भाग में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है | 

 

 

 

Learn More Chapters         Download PDF

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *