परिवहन, संचार और व्यापार – Bihar Board Class 10th Social Science Subjective Question-answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न 

1. भारत के लिए जलमार्ग का क्या महत्त्व है ? 

उत्तर – जलमार्ग परिवहन का सबसे सुलभ एवं सस्ता साधन है | भारत के लिए यह सबसे उपयुक्त है | जलमार्ग को निर्मित करने में धन का व्यय नहीं होता है | यदि जल परिवहन का विकास देश के सभी राज्यों में हो जाए तो सड़क और रेल परिवहन मार्ग पर होनेवाला व्यय बचेगा | डीजल की खपत में कमी आएगी, पेट्रोलियम का आयात घटेगा और परिवहन कमी आएगी | 

2. लाइफलाइन एक्सप्रेस क्या है ? 

उत्तर – लाइफलाइन एक्सप्रेस एक विशेष रेलगाड़ी है, जिसके डिब्बे अत्याधुनिक सुविधाजनक अस्पताल से युक्त हैं | यह रेलगाड़ी देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्टेशनों पर कुछ दिन रुककर उस क्षेत्र के रोगियों को इलाज की सुविधा देती है | 

3. रेल परिवहन से जुडी चार मुख्य समस्याओं का विवरण दें | 

उत्तर – 

  1. धरना, प्रदर्शन एवं बंद के दौरान रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाना |
  2. जंजीर खींचकर या किसी अन्य तरह से रेलगाड़ियों को मनमाने ढंग से रोकना |
  3. बिना टिकट रेलयात्रा से रेल राजस्व की हानि |
  4. रेल संपत्ति के साथ ही यात्रियों के सामानों की चोरी |

4. सीमांत सड़क क्या है ? 

उत्तर – देश के सीमांत क्षेत्रों, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट विकसित सडकों को सीमांत सड़क कहा जाता है | सामरिक महत्त्ववाली इन सडकों का निर्माण एवं देखरेख सीमा सड़क संगठन करता है | 

5. पाइपलाइन परिवहन के दो लाभ बताएँ | 

उत्तर – 

  1. यह तीव्रगामी एवं सुरक्षित है | 
  2. इसके निर्माण में ही अधिक खर्च होता है, अनुरक्षण खर्च न्यून है | 

6. वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताओं को लिखें | 

उत्तर – 

  1. इसके लिए मार्ग का निर्माण और राख-रखाव नहीं करना पड़ता है | 
  2. हवाई जहाज सीधी रेखा में उड़ान भरते है | फलत:, परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा इसका मार्ग छोटा होता है | इस कारण समय की बचत होती है तथा हम अत्यल्प समय में ही गंतव्य स्थान को पहुँच जाते हैं | 
  3. अत्यधिक ऊँचाई पर उड़ने के कारण इसे प्राकृतिक बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है | इससे पहाड़ों, मरुस्थलों, गहरे महासागरों और घने वनों को आसानी से पर कर लिया जाता है | 
  4. प्राकृतिक आपदा के समय स्थल या जल परिवहन मार्ग में रूकावट आ सकती है, किंतु वायु परिवहन मार्ग में नहीं |  

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

1. भारतीय रेल परिवहन की विशेषताओं का वर्णन करें | 

उत्तर – भारतीय रेल परिवहन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित है | 

  1. दैनिक यात्रियों के आवागमन के लिए विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन |
  2. मेट्रो रेल सेवा के तहत कोलकाता, दिल्ली एवं बेंगलुरु में भूमिगत रेल सेवा |
  3. इंजनों में रक्षा कवच की व्यवस्था |
  4. रेल संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए जी० आर० पी० एवं आर० पी० एफ० की व्यवस्था |
  5. मालगाड़ियों में प्राइवेट कंटेनर एवं वैगनों को लगाने की व्यवस्था |
  6. पर्व-त्योहारों एवं विशेष समयों पर विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन |
  7. कंप्यूटर द्वारा आरक्षण प्रणाली एवं ई-टिकटिंग की सुविधा |
  8. तीव्र परिचालन के लिए देश के कुल रेलमार्गों के लगभग 42% मार्ग का विधुतीकरण |
  9. जीवन-रेखा नामन विशेष चलंत अस्पताल का परिचालन |
  10. पर्वतीय पर्यटन स्थलों के लिए विशेष गेजवाली रेलगाड़ियों का परिचालन |
  11. रेलयात्री बिमा योजना की सुविधाएँ |

 

 

 

Learn More Chapters         Download PDF

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *