प्रकाश का परावर्तन ( Reflection of Light ) – Class 10th Bihar Board Subjective Question-answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न 

  1. प्रकाश के परावर्तन के नियमो का सचित्र वर्णन करें | 

उत्तर – एक प्रकाश किरण का किसी सतह से टकराने के उपरांत आपतित  माघ्यम ( या निर्वात ) में ही लौट जाना परावर्तन कहलाता है | 

प्रकाश के परावर्तन के दो नियम है –

i.आपतित किरण , परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर खीचा गया अभिलम्ब तीनो एक ही समतल में होते है | 

ii. आपतन कोण ( i ) एवम् परावर्तन कोण ( r ) एक – द्र्सरे के बराबर होते हैं |

 2 . एक समतल दर्पण द्वारा उत्पन्नआवर्धन +1 है इसका क्या अर्थ है ?

उत्तर –(a)समतल दर्पण द्वारा उत्पन्न+1 आवर्धन का अर्थ यह है की प्रतिबिंब का साईं ज वस्तु के बराबर है तथा आवर्धन का धनात्मक (positive )चिन्ह इस बात का घोतक है कि प्रतिबिम्ब वस्तु के सापेक्ष ( relative to object ) सीधा है |   

3. अपसारी, समांतर और अभिसारी किरणपुंज से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – ( i ) अपसारी किरणपुंज – इस प्रकार के किरणपुंज में प्रकाश की किरणें एक बिंदु – स्रोत से निकलकर फैलती चली जाती हैं | 

               ( ii ) समांतर किरणपुंज – ऐसे किरणपुंज में प्रकाश की किरणें एक – दुसरे के समांतर होती हैं बहुत अधिक दूरी पर स्थित प्रकाश स्रोत ( जैसे – सूर्य ) से आते किरणपुंज को समांतर किरणपुंज माना जाता है | 

                ( iii ) अभिसारी किरणपुंज – इस प्रकार के किरणपुंज में प्रकाश की किरणें एक बिंदु पर आकर मिलाती हैं या मिलती हुई प्रतीत होती हैं | अतः ऐसे किरणपुंज में किरणों के बीच की दूरी घटती जाती है | 

4. पारदर्शी , पारभासी तथा अपारदर्शी में अंतर स्टष्ट करें | 

उत्तर – पारदर्शी, पारभासी तथा अपारदर्शी पदार्थो में अंतर को निम्नलिखित रूप से स्पष्ट किया जा सकता है – 

            ( i ) पारदर्शी पदार्थ – वे पदार्थ जिनसे होकर प्रकाश आसानी से पर कर जाता है, पारदर्शी ( transparent ) पदार्थ कहलाते हैं | जैसे – काँच , पानी , हवा आदि पारदर्शी पदार्थ हैं | 

            ( ii ) पारभासी पदार्थ – वे पदार्थ जो उन पर पड़ने वाले प्रकाश के एक छोटे – से भाग को ही अपने में से होकर जाने देते हैं वे पारभासी ( translucent ) पदार्थ कहलाते हैं | जैसे – घिसा हुआ काँच, तेल लगा हुआ कागज , बैलून का रबर दूध इत्यादि पारभासी पदार्थ हैं | 

            ( iii ) अपारदर्शी पदार्थ – वे पदार्थ जो प्रकाश को अपने से होकर नहीं जाने देते , अपारदर्शी ( opaque ) पदार्थ हैं | इस प्रकार स्पष्ट है कि पारदर्शी , पारभासी तथा अपारदर्शी पदार्थ में अंतर है | 

5. वास्तविक और आभासी ( काल्पनिक ) प्रतिबिंबों में क्या अंतर है ? 

उत्तर – वास्तविक और आभासी ( काल्पनिक ) प्रतिबिम्बों में निम्नलिखित अंतर है –

    वास्तविक प्रतिबिम्ब    आभासी प्रतिबिंब 

( a )    किसी बिंदु स्रोत से निकली हुई किरणपुंज परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलाती है उसे वास्तविक प्रतिबिम्ब कहते हैं | 

( a )     किसी बिंदु स्रोत से निकली हुई किरण पुंज परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिंदु से आपतित होती  हुई प्रतीत होती है उसे आभासी प्रतिबिंब कहते हैं |

  ( b )    इसे पर्दे पर उतरा जा सकता है |
    ( b )   इसे पर्दे पर उतारा नहीं जा सकता है |
( c )    यह हमेशा उल्टा होता है |    ( c )      यह हमेश सीधा होता है |   

    6. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्बों के किन्हीं तीन विशेषताओं का उल्लेख करें | 

उत्तर – समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंबो की तीन विशेषताएं निम्नलिखित हैं –           

      ( i ) प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनता है | 

       ( ii ) प्रतिबिम्ब का आकर वास्तु के आकर के बराबर होता है |  

       ( iii ) प्रतिबिंब वास्तु के अपेक्षा सीधा बनता है |

दीर्ध उत्तरीय प्रश्न 

  1. अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर बताएं | 

उत्तर –( i ) अवतल दर्पण – ऐसा गोली दर्पण है जिसका बाहरी पृष्ठ ( सतह ) रजीतत रहता है और प्रकाश का परावर्तन इसके भीतरी पृष्ठ से होता है | इसके बिपरीत , उत्तल दर्पण ऐसा गोलीय दर्पण है जिसका भीतरी पृष्ठ राजतित रहता है और प्रकाश का परावर्तन इसके बाहरी पृष्ठ से होता है | 

( ii ) अवतल दर्पण का मुख्य फोकस द्रापन का सामने वास्तविक होता है , जबकि उत्तल दर्पण का मुख्य फोकस दर्पण के पीछे काल्पनिक होता है | 

( iii ) वस्तु  की स्थिति के अनुसार, अवतल दर्पण में बना प्रतिबिम्ब वास्तविक या काल्पनिक; आवर्धित, ह्रासित या समान साइज का होता है | यह सीधा या उलटा हो सकता है | इसके विपरीत, उत्तल दर्पण में बना प्रतिबिम्ब हमेशा काल्पनिक, सीधा और ह्रासित होता है जो उत्तल दर्पण के पीछे उसके मुख्य फोक्स के अंदर बनता है | 

2. अवतल दर्पण की फोक्स – दूरी और वक्रता – त्रिज्या में संबंध f = R / 2     प्रमाणित करें | 

उत्तर-

Learn More Chapters                     Download PDF

Spread the love

3 thoughts on “प्रकाश का परावर्तन ( Reflection of Light ) – Class 10th Bihar Board Subjective Question-answer 2023”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *