बिहार – Bihar Board Class 10th Social Science Subjective Question-answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न 

1. बिहार में नगरीकरण कम होने के कारणों का उल्लेख करें | 

उत्तर – बिहार में कम नगरीकरण होने के प्रमुख कारण हैं – कृषिप्रधान अर्थव्यवस्था, बृहत औद्योगिक केन्द्रों का अभाव, गरीबी, निम्न साक्षरता और सरकारी उदासीनता | 

2. बिहार में साक्षरता की स्थिति का वर्णन करें | 

उत्तर – 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की साक्षरता दर 61.8% है | 1951 में यह मात्र 13% थी | राज्य में साक्षरता दर बढ़ रही है | राज्य के सर्वाधिक साक्षरतावाले जिलों में पटना, रोहतास, मुंगेर, भोजपुर एवं बक्सर शामिल हैं | दूसरी ओर, पूर्णिया में साक्षर लोहों की संख्या सबसे काम है | 

3. उत्तर  बिहार में सड़कों का विकास कम हुआ है | क्यों ? 

उत्तर – उत्तर बिहार प्रत्येक साल बाढ़ से प्रभावित होता है | इस क्षेत्र में नदियों के जाल, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र, ताल, चँवर ( चौर ) एवं दियारा भूमि अधिक होने के कारण सडकों का विकास एवं विस्तार कम हुआ है | 

4. बिहार में वर्षा का वितरण काफी असमान है | स्पष्ट करें | 

उत्तर – बिहार में सामान्यत: 120 cm वर्षा होती है, परंतु इसका वितरण काफी असमान है | राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं उत्तर-पश्चिमी भाग में सबसे अधिक वर्षा 150 cm से अधिक होती है | गंगा के दोनों ओर पूरब से पश्चिम की ओर वर्षा की मात्रा क्रमशः घटती जाती है | 

5. बिहार में वन विनाश के दो मुख्य कारकों को लिखें | 

उत्तर – बिहार में वन विनाश के दो मुख्य कारक निम्नांकित हैं | 

  1. वन क्षेत्र का कृषि भूमि के रूप में बदला जाना |
  2. पशुचारण और ईंधन के लिए लकड़ियों का भारी मात्रा में काटा जाना |

6. “बिहार की जनसंख्या सभी जगह एकसमान नहीं है |” स्पष्ट करें | 

उत्तर – 2011 के आंकड़ो के अनुसार, बिहार की कुल जनसंख्या 10 करोड़ से अधिक है | परंतु, इसका वितरण काफी असमान है | राज्य के सरतल जलोढ़ मैदानी क्षेत्रों में घनी आबादी मिलती है | मध्यवर्ती – पश्चिमी क्षेत्र में भी जनघनत्व अधिक है | उत्तर -पश्चिम पर्वतीय क्षेत्र तथा दक्षिण-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्रों में कम जनघनत्व पाया जाता है | 

7. बिहार के प्रमुख हवाई अड्डों के नाम लिखिए और वे कहाँ स्थित हैं ? 

उत्तर – बिहार के प्रमुख हवाई अड्डे पटना तथा गया में स्थित हैं | इनका नाम क्रमशः जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं गया/बोधगया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है |  

8. बिहार में दलहन फसलों के उत्पादन एवं वितरण का वर्णन करें | 

उत्तर – अरहर, चना, मसूर, मूँग, उरद, मटर आदि बिहार की प्रमुख दलहन फसलें हैं | चना, मसूर, मटर, गरमा मूँग रबी दलहन की तथा अरहर खरीफ दलहन की फसलें हैं | दलहन के उत्पादन में पटना जिला प्रथम स्थान पर है, जबकि औरंगाबाद और कैमूर जिले क्रमशः दुसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं | 2006 – 07 में रबी दलहन की कुल पैदावार 372 हजार मेट्रिक टन तथा खरीफ दलहन की 74 हजार मेट्रिक टन थी | 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न  

1.बिहार की नहरों के विकास से संबंधिक समस्याओं को लिखें | 

उत्तर – बिहार की नहरों के विकास में सबसे बड़ी बाधा है – सतत प्रवाही नदियों का अभाव | दक्षिण बिहार की अधिकांश नदियाँ अनित्यावाही हैं | इन नदियों में केवल वर्षाऋतु में ही पर्याप्त जल प्रवाहित होता है | इस जल को नहरों द्वारा खेतों तक पहुंचाया जाता ऐसी अनित्यावाही नहरों का निर्माण अलाभकारी होता है, क्योंकि ऐसी नहरों से वर्षभर सिंचाई – कार्य नहीं हो पाता | 

        उत्तर बिहार में प्रवाहित होनेवाली बड़ी नदियों पर बाँध बनाकर नहरों का जाल फैलाया गया है | लेकिन, इन नहरों में गाद बैठ जाने के कारण वे उथली हो जाती हैं, जिससे उनकी जलधारण की क्षमता घट जाती है | 

        खेतीयोग्य जमीन पर से नहर निकालने में सबसे बड़ी बाधा यह है की कृषक अपनी जमीन देना नहीं चाहते हैं | 

2. बिहार में वन संपदा की वर्त्तमान स्थिति का वर्णन करें | 

उत्तर – वन संपदा की दृष्टि से बिहार एक विपन्न राज्य है | यहाँ कुल क्षेत्रफल के लगभग 7% पर ही वनों का विस्तार है | यहाँ माँनसूनी प्रकार के पर्णपाती वन मिलते है – ( i ) आर्द्र पर्णपाती वन तथा ( ii ) शुष्क पर्णपाती वन | यहाँ वन में पाए जानेवाले मुख्य वृक्ष हैं – आम, जामुन, कटहल, साल, पलास, बरगद, पीपल, बाँस, महुआ, केंदु, शीशम, गम्हार, ख़ैर, नीम, हर्रे, बहेड़ा, इत्यादि | राज्य में वनों का वितरण विषम है | पश्चिम चंपारण, गया, मुंगेर, बाँका, जमुई तथा कैमूर जिलों में वन की सघनता अधिक है | दूसरी ओर, सारण, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, वैशाली, दरभंगा आदि जिलों में वनों का विस्तार कम भूमि पर है |

परितंत्र को संतुलित रखने के लिए वनों का क्षेत्रफल बढ़ाना आवश्यक है |  

 

 

 

Learn More Chapters         Download PDF

 

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *