भूमि और मृदा संसाधन – Class 10th Social Science Notes in Hindi

भूमि संसाधन 

भूमि संसाधन एक मौलिक संसाधन है | हमारे सभी कार्य-कलाप भूमि पर ही सम्पादित होते हैं | भारत का लगभग 43 प्रतिशत भाग मैदानी है, जो हमें कृषि कार्य (फसल उगने) के लिए सुअवसर प्रदान करता है | देश का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र पर्वतीय है | पर्वत हमें प्रक्रितक संसाधनों के रूप में वन और वन्य-जीवन प्रदान करते हैं | भारत के कुल क्षेत्रफल के लगभग 27 प्रतिशित भाग पर पठारों का विस्तार है | पठार खनिज संसाधनों, वनों एवं कृषि योग्य भूमि से संपन्न हैं | 

मृदा निर्माण – 

      मृदा पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्त्वपूर्ण घटक है | पृथ्वी की भूपर्पटी की सबसे ऊपरी परत जो महीन विखंडित शैल चूर्ण से बनी है और पेड़-पौधों के लिए उपयोगी है, मृदा कहलाती है | 

      मृदा का निर्माण चट्टानों के विखंडन एवं भौतिक, रासायनिक और जैविक प्रक्रियाओं से होता है | 

 मृदा निर्माण के महत्त्वपूर्ण कारक निम्नलिखित हैं – 

  1. मूल चट्टान या शैल की प्रकृति 
  2. भूमि की ढाल 
  3. जलवायु 
  4. अपक्षय या ॠतुक्षरण 
  5. अपरदन की प्रक्रिया एवं दूत 
  6. पेड़-पौधे 
  7. जीव-जंतु 
  8. समय 

मृदा के प्रकार एवं वितरण – 

मृदा का वर्गीकरण विभिन्न प्रकार से किया जाता है | भारतीय मृदाओं को छ : वर्गो में बाँटा गया है, जो निम्मलिखित हैं – 

मृदा के मुख्य प्रकार –

  1. जलोढ़ मृदा 
  2. काली मृदा 
  3. लाल मृदा 
  4. लेटेराइट मृदा 
  5. पर्वतीय मृदा 
  6. मरुस्थलीय मृदा 
  1. जलोढ़ मृदा – जलोढ़ मृदा भारत की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मृदाओं में से एक है | यह मृदा भारत के विस्तृत क्षेत्र में फैली हुई है | चूँकि भारत एक कृषि-प्रधान देश है, इसलिए कृषि कार्य हेतु यह मृदा सर्वाधिक उपयुक्त होती है | संपूर्ण भारत में लगभग 6.4 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र पर जलोढ़ मृदा फैली हुई है |                                                                                      जलोढ़ मृदा सामान्यत: दो प्रकार की होती हैं – खादर मृदा एवं बाँगर मृदा | खादर नवीन जलोढ़क मृदा है | यह नदी के संमिपवर्ती क्षेत्रों ( द्रोणियों मे पायी जाती है, ) जबकि बॉंगर प्राचिन जलोढ़क मृदा है जो नदी के दूरवर्ती क्षेत्रों में पाई जाती है | 
  2. काली मृदा – काली मृदा दक्कन ट्रैप की देन है | ये मुख्यत: महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में पाई जाती हैं | इन क्षेत्रों की मृदा कायांतरित सयांतरित शैलों से अर्थात लावा के विखंडन से बनी है | काली मृदा को रेगूर या कपासी मृदा भी कहा जाता है | काली मृदा में नमी धारण करने की क्षमता अधिक होती है | यह मृदा कपास की खेती के लिए जानी जाती है |
  3. लाल मृदा – लाल मृदा आग्नेय और कायांतरित शैलों के क्षेत्रों में ग्रेनाइट और नीस के विघटन से बनी हैं | यह मृदा अपक्षय के कारण विकसित होती हैं | लौहांश होने के कारण इन मृदाओं का रंग लाल होता है |  यह मृदा तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध प्रदेश, उड़ीसा और झारखण्ड राज्य में पाई जाती है | भारत में इस मृदा का विस्तार 7.2 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र पर है | उर्वरक और संचाई के सहारे इसकी उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है |
  4. लेटेराइट मृदा – उष्णार्द्र जलवायु की तीव्र निक्षालन प्रक्रिया के परिणामस्वरूप लेटेराइट मृदाओं का निर्माण होता है | इन मृदाओं के ह्यूमस तथा अन्य उपजाऊ तत्वों की कमी होती है | लेटेराइट मृदाओं का विकाओं का विकास का विकास दक्कन की पहाड़ियों, कर्नाटक, केरल, उड़ीसा और असम व मेघालय के कुछ भागों में हुआ है | भारत में इस मृदा का विस्तार 1.3 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र पर है | इस मृदा में चाय, कहवा एवं काजू की खेती मृदा संरक्षण तकनीक के सहारे की जाती है | 
  5. पर्वतीय मृदा – यह मृदा देश के पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाती है | इसका विस्तार विशेषकर मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर राज्यों में है | यहाँ वनस्पति के कारण इन मृदाओं में जैविक अंश की अधिकता पाई जाती है | 
  6. मरुस्थलीय मृदा – यह मृदा शुष्क और अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है | इसका विस्तार राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के विस्तृत क्षेत्रों में है | कुछ बालू तो स्थानीय जनित हैं और कुछ सिन्धुघाटी से उड़कर जमा हैं | 

भूमि उपयोग का बदलता स्वरूप – 

भूमि का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है | भूमि के उपयोगों का अनुपात एक प्रदेश से दुसरे में काफी भिन्न होता है | इसे भूमि उपयोग प्रतिरूप कहते हैं | 

          भारत के भूमि उपयोग प्रतिरूप को निम्नलिखित तालिका मदद से भी समझा जा सकता है – 

भारत का भूमि उपयोग 1950 – 51 और 1998 – 99  

भूमि उपयोग  1950 – 51 (प्रतिशत में)  1998 – 99 (प्रतिशत में) 
(i) शुद्ध बोयी गयी भूमि  42  46 
(ii) वन भूमि  14  22 
(iii) कृषि के लिए अनुपलब्ध भूमि  17  14 
(iv) चारागाह और बाग  09  05 
(v) कृषि योग्य बंजर भूमि  08  05 
(vi) परती भूमि  10  08 
कुल योग  100  100 

भू-क्षरण एवं भू-संरक्षण – 

भूमि प्रकृति प्रदत्त उपहार है, जो हमें विरासत में मिली है | हमने इसका उपयोग अपनी बीती पीढ़ी के साथ किया है और आगे आने-वाली पीढ़ी के साथ भी करेंगे | 

       मृदा का अपने स्थान से विविध क्रियाओं द्वारा स्थानांतरित होना भू-क्षरण कहलाता है | यह भू-क्षरण कई प्राकृतिक कारकों द्वारा नियंत्रिक एवं प्रभावित होता हैं, जिनमें गतिशील जल, पवन, हिमानी और सामुद्रिक लहर प्रमुख हैं | 

        भारत में लगभग 13 करोड़ हेक्टेयर भूमि का क्षरण हो चूका है |  भू-क्षरण आधुनिक मानव सभ्यता के लिए एक विकट समस्या है, इसका संरक्षण हमारे लिए चुनौती है | भू-क्षरण नियंत्रित करने के कई उपाय हैं | 

 

 

Learn More Chapters         Download PDF

 

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *