मानचित्र-अध्ययन – Bihar Board Class 10th Social Science Subjective Question-answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न 

1. स्तर रंजन विधि का प्रयोग कहाँ किया जाता है ? 

उत्तर – पत्र-पत्रिकाओं, दीवार एवं एटलस के मानचित्रों में उच्चावच दिखाने के लिए स्तर रंजन विधि का प्रयोग किया जाता है | 

2. समोच्च रेखा से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – मानचित्र पर समान ऊँचाईवाले स्थानों की मिलाते हुए जो रेखा खींची जाती है उसे समोच्च रेखा कहते हैं | विभिन्न ऊँचाई के लिए अलग-अलग समोच्च रेखाएँ खींची जाती हैं | ये रेखाएँ एक-दुसरे को कभी काटती नहीं हैं | 

3. हेश्यूर विधि तथा पर्वतीय छायाकरण विधि में अंतर स्पष्ट कीजिए | 

उत्तर – हेश्यूर विधि द्वारा ढालो को प्रदर्शित करने के लिए महीन एवं खंडित रेखाएँ खींची जाती हैं | पास-पास एवं मोटी तथा गहरी रेखाएँ तीव्र ढाल को जबकि पतली एवं दूर-दूर पर खींची गई रेखाएँ मंद ढाल को प्रदर्शित करती हैं | 

          पर्वतीय छायाकरण विधि द्वारा ढाल का प्रदर्शन रंगों की आभा द्वारा किया जाता है | ढालू भाग को गहरे काले रंग से, जबकि ऊँचे भाग को उजली आभा से प्रदर्शित किया जाता है | 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

1.  तल चिह्न और स्थानिक ऊँचाई में अंतर स्पष्ट करें | 

उत्तर – वास्तविक सर्वेक्षण द्वारा समुद्रतल से किसी स्थान की मापी गई ऊँचाई को तलाचिह्न कहा जाता है | समुद्रतल से किसी स्थान की मापी गई ऊँचाई भवनों, पुलों, खंभों, पत्थरों जैसी स्थायी वस्तुओं पर प्रदर्शित की जाती है | मानचित्र में इसे प्रदर्शित करने के लिए ऊँचाई फीट अथवा मीटर में लिखे जाने की परिपाटी है | इसके विपरीत, तलचिह्न की सहता से किसी स्थान की मापी गई ऊँचाई स्थानीय ऊँचाई कहलाती है | स्थानिक ऊँचाई मानचित्र मी स्थान विशेष पर अंकों में लिखी जाती है | 

2. पर्वतीय छायाकरण विधि का वर्णन करें | 

उत्तर – पर्वतीय छायाकरण विधि उच्चावच प्रदर्शित करने की एक विधि है जिसमें प्रकाश और छाया की मदद से उच्चावच को दिखाया जाता है | इस विधि में भूभाग पर उत्तर-पश्चिम कोने से प्रकाश पड़ने की कल्पना की जाती है और उसी के अनुरूप छायाकरण किया जाता है | प्रकाश नहीं पड़नेवाले भाग को छाया के अनुरूप काला कर दिया जाता है | ऊँचाई-निचाई के आधार पर प्रकाश और छाया की कल्पना कर किसी क्षेत्र को सफेद एवं किसी को काला कर दिया जाता है | 

 

 

Learn More Chapters         Download PDF

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *