वृतों से सम्बंधित क्षेत्रफल | Area related to Circle | Class 10th math | Hindi Medium

वृत्त ( Circle )– वृत्त एक तल के उन बिन्दुओं का समूह होता है जो एक नियत बिंदु से अचर दूरी पर होता है | नियत बिंदु , वृत्त का केंद्र ( Center ) कहलाता है और अचर दूरी वृत्त की त्रिज्या ( radius ) कहलाती है |

जीवा ( Chord )– वृत्त पर के दो बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखाखंड को जीवा कहते हैं |

व्यास ( diameter ) – वृत्त की सबसे बड़ी जीवा जो केंद्र से होकर जाती है , वृत्त का व्यास ( diameter )कहते हैं | व्यास =2×त्रिज्या 

वृत्त की परिधि ( Circumference of Circle  )- वृत्त का परिमाप ही सामान्यतः वृत्त की परिधि कहलाती है और यह वह दूरी है जो वृत्त के चारों ओर एक-बार घुमने में तय की जाती है | चाप ( Arc )– वृत्त की परिधि का कोई भी भाग वृत्त का चाप कहलाता है |चाप

केन्द्रीय कोण ( Central angle ) -किसी वृत्त के केंद्र पर वृत्त की जीवा द्वारा अंतरित कोण को केन्द्रीय कोण कहते हैं |central angle केन्द्रीय कोण

वृत्त का  त्रिज्यखंड ( Sector of a Circle )– किसी वृत्त में दो त्रिज्याओं एवं उसके संगत चाप से घिरे क्षेत्र को वृत्त का त्रिज्यखंड कहते हैं | 

त्रिज्यखंड sector

वृत्त का वृतखंड ( Segment of a Circle )– किसी वृत्त में जीवा और संगत चाप द्वारा घिरे क्षेत्र को वृत्त का वृतखंड कहते हैं |

major segment दीर्घ वृतखंड

Formula ( सूत्र )- 

length of arc चाप की लम्बाई  area of  triangle  त्रिभुज का क्षेत्रफल

Learn More Chapters

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *