संसाधन विकास और उपयोग – Bihar Board Class 10th Social Science Subjective Question-answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न 

1.मानव के लिए संसाधन क्यों महत्त्वपूर्ण हैं ?

उत्तर – किसी व्यक्ति या देश की आर्थिक उन्नति संसाधनों की उपलब्धता और विकास पर निर्भर करती है | 

      2. संभावी संसाधन क्या हैं ? 

उत्तर –  ऐसे सभी संसाधन , जिनका भविष्य में उपयोग किए जाने की संभावना उनकी उपयोगिता के कारण बनी रहती है , संभावी संसाधन कहलाते हैं , जैसे – राजस्थान की पवन एवं सौर ऊर्जा | 

        3. संसाधन संरक्षण से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – संसाधन का नियोजित और विवेकपूर्ण उपयोग संसाधन संरक्षण कहलाता है | 

          4. सतत पोषणीय विकास क्या है ? 

उतर – पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना तथा भविष्य में संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखकर वर्तमान समय में किए जानेवाले विकास को सतत पोषणीय विकास कहा जाता है |

          5. संसाधन को परिभाषित कीजिए | 

उत्तर – प्रकृति के वे सभी पदार्थ जो मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति तथ सुख – सुविधा प्रदान में उपयोगी हों , संसाधन कहलाते हैं |ये प्रकृति में विभिन्न रूपों में पाए जाते हैं | किन्तु , ये तब तक संसाधन की कोटि में नहीं आ पते हैं जब तक उन्हें उपयोगी न बना लिया जाए |

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

           1 . “संसाधन नियोजन वर्तमान समय की आवश्यकता है |”स्पष्ट करें | अथवा , संसाधन नियोजन की प्रक्रिया में शामिल कार्यों का उल्लेख करें | 

उत्तर – भारत में संसाधन का वितरण काफी असमान है | किसी भी प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए कई प्रकार के संसाधनों की आवश्यकता होती है | किसी प्रदेश में संसाधन विशेष की अधिकता होती है तो दुसरे प्रदेश में इसकी कमी होती है |अतः , देश के संपूर्ण एवं एकसमान सामाजिक – आर्थिक विकास के लिए संसाधनों  का नियोजन आवश्यक होता है |                         

संसाधन नियोजन की प्रक्रिया में शामिल कार्य हैं | 

  1. विभिन्न प्रदेशों में संसाधनों की पहचान कर उनकी तालिका बनाना |
  2. आवश्यकतानुसार क्षेत्रीय सर्वेक्षण करना , मानचित्र बनाना तथा संसाधनों का गुणात्मक एवं मात्रात्मक मापन करना| 
  3. उपयुक्त तकनीक एवं संस्थागत ढाँचा तैयार करना | 
  4. संसाधन विकास योजनाओं एवं राष्ट्रीय विसक योजनाओं के बीच समन्वय स्थापित करना | 

 

 

 

Learn More Chapters         Download PDF

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *