समाजवाद, साम्यवाद और रूस की क्रांति- Bihar Board Class 10th Social Science Subjective Question-answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न 

  1. समाजवाद से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – समाजवाद उत्पादन के साधनों एवं पूँजी पर व्यक्तिगत स्वामित्व के बदले राज्य का नियंत्रण चाहता है | 

2. अक्टूबर क्रांति से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – इसे बोल्शेविक क्रांति भी कहा जाता है | इसके बाद सत्ता लेनिन के हाथों में आई जिसने सोवियत संघ के नवनिर्माण का कार्य किया | 

3. शीतयुद्ध से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – यह एक वैचारिक युद्ध था जिसमें पूँजीवादी गुट का नेता अमेरिका तथा साम्यवादी गुट का नेता सोवियत संघ था | 

4. समाजवाद की संक्षिप्त व्याख्या करें | अथवा, समाजवाद की क्या विशेषताएँ थीं ?

उत्तर – समाजवादी नागरिक और क़ानूनी समानता से अधिक महत्त्व सामाजिक और आर्थिक समानता को देते हैं | समाजवादियों ने ऐसी व्यवस्था की माँग की जिसमें उत्पादन के साधनों पर निजी स्वामित्व नहीं हो | आंरभिक समाजवादियों को ‘स्वप्नदर्शी समाजवाद की नई व्याख्या प्रस्तुत की जिसे ‘वैज्ञानिक समाजवाद’ का नाम दिया गया | 

5. रॉबर्ट ओवेन का सक्षिप्त परिचय दीजिए | 

उत्तर – इंगलैंड में समाजवाद के जनक रॉबर्ट ओवेन ( 1771-1858 ) थे | वे स्वप्नदर्शी समाजवादी और उद्योगपति थे | अतः उन्होंने श्रीमिकों के लिए एक आदर्श समाज की स्थापना का प्रयास किया | ओवेन का आदर्शवाद पूरी तरह सफल नहीं हो सका | 

6. ‘खुनी रविवार’ की घटना का उल्लेख करें | 

उत्तर – 1904-05 के रुसी-जापानी युद्ध में रूस की पराजय से उसकी प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुँची | 9 जनवरी 1905 ( जुलियन कैलेंडर के अनुसार ) रविवार के दिन हजारों की निहत्थी भीड़ रोटी की माँग करती हुई सेंत पीटर्सबर्ग की ओर बढ़ी | जार की सेना ने जुलूस पर गोली चलाई जिसमें हजारों लोग गए | यही घटना ‘खुनी रविवार’ अथवा ‘लाल रविवार’ कहलाई | 

7. रूस की क्रांति ने पुरे विश्व को कैसे प्रभावित किया ? 

उत्तर – रूस की क्रांति के विश्वव्यापी प्रभाव पड़े – 

  1.  सर्वहारा वर्ग के सम्मान में वृद्धि हुई | 
  2. रूस के समान अनेक देशों में साम्यवादी सरकारों की स्थापना हुई | 
  3. विचारधारा के आधार पर विश्व और यूरोप दो खेमों में विभक्त हो गया | 
  4. अन्तरराष्ट्रवाद को प्रोत्साहन मिला | 
  5. शीतयुद्ध आरंभ हुआ | 
  6. एशिया और अफ्रीका में साम्राज्यवाद का पतन हुआ तथा उपनिवेश-मुक्ति आंदोलन को बल मिला | 

9. स्टालिन का परिचय दीजिए | 

उत्तर – लेनिन के बाद सत्ता स्टालिन ( 1879-1953 ) के हाथों में आई | सोवियत संघ के विकास के लिए उसने तीन पंचवर्षीय योजनाओं द्वारा औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया, कृषि, शिक्षा में सुधार किया तथा श्रीमिकों की स्थति को बेहतर बनाने का प्रयास किया | साथ ही, उसकी नीतियों से सर्वाधिकारी शासन की स्थापना हुई | 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

  1. कार्ल मार्क्स के जीवन एवं कार्यो पर प्रकाश डालें | अथवा, मार्क्सवादी सिद्धांत की व्याख्या कीजिए | 

उत्तर – कार्ल मार्क्स ( 181 8-83 )का जन्म जर्मन के ट्रियर नगर में एक यहूदी परिवार में हुआ था | वह रूसो, मंटेस्वयू एवं हिगेल के विचारों से गहरे रूप से प्रबावित था | फ्रेडरिक एंगेल्स के साथ मिलाकर 1848 में उसने कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो प्रकाशित किया | 1867 में मार्क्स ने दस कैपिटल का प्रकाशन किया | मार्क्स पूँजीवाद का विरोधी था | उसके क्रांतिकारी विचारों के लिए उसे जर्मनी से निष्कासित कर दिया गया | उसने अपना शेष जीवन लंदन में व्यतीत किया | 

      मार्क्स ने समाजवाद की एक नई व्याख्या प्रस्तुत की जिसे वैज्ञनिक समाजवाद अथवा साम्यवाद कहा जाता है | उसका मानना था कि मानव इतिहास ‘वर्गसंघर्ष’ का इतिहास है | मार्क्स द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत हैं – 

  1. द्वंद्वात्मक भौतिकवाद, 
  2. वर्गसंघर्ष, 
  3. इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या, 
  4. मूल्य एवं अतिरिक्त मूल्य तथा 
  5. राज्यहीन एवं वर्गहीन समाज की स्थापना का सिद्धांत |  

 

 

Learn More Chapters                           Download PDF

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *