शिक्षा क्यों जरुरी है ?

सबसे पहले हम यह जान ले की शिक्षा क्या है !

शिक्षा – जो पुरे विश्व को हमारे जीवन से सामंजस्य अस्थ्पित करती है | जिससे हम अपना जीवन बड़े ही सफल तरीके से जी सके |शिक्षा एक प्रकिया है जो व्यक्ति के जन्म से लेकर मरने तक चलती रहती है |

  • सबसे पहले बालक की शिक्षा उसके परिवार से शुरू होती है | माता ही उसकी पहली गुरु होती है |
  • बालक की शिक्षा में सबसे बड़ा योगदान प्रकृति का होता है |
  • जब बालक 4-5  वर्ष का हो जाता है तो वह विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने जाता है  | विद्यालय में हमें हर जाति , धर्म , समुदाय के बालक मिलते है |लेकिन सभी बालक एक साथ बैठते है | जहां हमें यह सिख मिलती है की हम सब एक है , हममें कोई भिन्ता नही |
  •  बालक साथ ही समाज के लोगो से , मित्रो से और अपने परिवेश से शिक्षा ग्रहण करता है |

शिक्षा के बिना हमारा जीवन व्यर्थ है | एक अनपढ़ व्यक्ति का जीवन बिना सरिये के मकान जैसा है , जो कभी भी गिर सकता है |

शिक्षा की आवश्यकता

शिक्षा ग्रहण करने से बालक की मानसिक , सामजिक , सांस्कृतिक , आध्यात्मिक और नैतिक विकास होता है | जिससे बालक इस समाज में रहने लायक हो जाता है |

आपने कभी सोचा है हम गणित,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,हिंदी और अंग्रेजी क्यों पढ़ते हैं ?

इन विषयों के ज्ञान से व्यक्ति इस समाज में अपने जीवन के जीने के काबिल बन जाता है |जैसे –

  1. गणित पढने से हमें अंको तथा उनके संबंधो का ज्ञान होता है जिससे हम किसी वस्तु की संख्या , उसका मुल्य आदि को समझ पाते है |
  2. विज्ञान से हमें अपने शरीर तथा हमारे आस पास के वस्तुओ , जीवो के बारे में ज्ञान होता है |
  3. सामाजिक विज्ञान से हमें इतिहास और संविधानिक नियमो का ज्ञान होता है |
  4. हिंदी से हमें शुद्ध तरीके से बोलने , लिखने आदि का ज्ञान होता है |
  5. अंग्रेजी भी हिंदी की तरह ही एक भाषा है जिससे हमें लिखने , बोलने का एक सही तरीका मिलता है |

अतः हर एक व्यक्ति को शिक्षित होना जरुरी है |हर एक व्यक्ति के शिक्षित होने से शैक्षिक समाज का निर्माण होता है जिससे देश की प्रगति होती है |जिससे एक शक्तिशाली देश का गठन होती है |

नोट : – आप सभी को शिक्षा का महत्व बताने का कारण यह की आप शिक्षा के महत्व को समझे और अपने पढाई पे ध्यान दें |

Next Post : किशोरावस्था में होने वाली गलतियाँ

Spread the love

13 thoughts on “शिक्षा क्यों जरुरी है ?”

  1. You are a great teacher who give us a path of success in our journey of education. Thank You So Much “Sir ji”.
    Lots Of Love for you🥰🙏

  2. I’m support these lines .but sir,I wish that be also teacher.so guide sir.
    Apka sabhi class ka video ka Mai prepare Kar ke note banaye hai sir…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *