Bihar Board Class 10th Math 2012 ( Set – C ) Question Paper With Video Solution

Bihar Board Class 10th Math 2012 Question Paper Set – C

1. 5, 3, 7, 6, 4, 2, 1  की माध्यिका है – 

2. यदि किसी वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल समान हों तो वृत्त की त्रिज्या होगी – 

  1. 2 इकाई 
  2. 4 इकाई 
  3. 6 इकाई 
  4. इनमें से कोई नहीं 

3. 2 sin 38°/cos 52° का मान है – 

4. 1 + tan2 θ  बराबर होता है – 

  1. sec2 θ
  2. cosec2 θ 
  3. tan2 θ 
  4. cot2 θ 

5. दो या दो से अधिक अभाज्य संख्याओं का म.स. है – 

  1. इनमें से कोई नहीं 

6. युगपत समीकरण 2x + 3y = 5, 4x + 6y = 9 हैं | निकाय है – 

  1. असंगत 
  2. इनका अद्वितीय हल 
  3. इनका अपरिचित रूप से अनेक हल  
  4. इनमें से कोई नहीं 

7. वृत्त का केंद्र O है | बिंदु P से खींची गई दो स्पर्श रेखाएँ PA और PB एक-दूसरे से 80° के कोण पर झुकी हैं, तो ∠POA का मान है – 

  1. 50° 
  2. 60° 
  3. 70° 
  4. 80° 

8. बिंदु (-8, 6 ) किसी चतुर्थांश में स्थित है ? 

  1. प्रथम 
  2. द्वितीय 
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ 

9. निम्नलिखित में कौन परिमेय संख्या है ? 

  1. √3 
  2. 2√2/√2 
  3. 4 + √5 
  4. √6 

10. k के किस मान के समीकरण x + 2y = 7 तथा 2x + ky = 14 संपाती होगा ? 

  1. इनमें से कोई नहीं 

प्रश्न-संख्या 11 से 20 में रिक्त स्थानों की पूर्ति सही शब्द/अंक से करें | 

11. cosec(90° – A) का मान …….. होगा | 

12. sin2 22° + cos2 22° का मान ………. होगा | 

13. 2, 6, 6, 5, 5 4, 3, 2, 5 का बहुलक …………… है | 

14. अर्द्धवृत्त का कोण ……… होता है | 

15. किसी बिंदु की x-अक्ष से दूरी उस बिंदु का ………. कहलाती है | 

16. मूल बिंदु (0, 0) से बिंदु P(x, y) की दूरी ………… है | 

17. किसी A.P. के क्रमागत पदों के अंतर को ………… कहते हैं | 

18. सभी सर्वांगसम आकृतियाँ ………. होती हैं | 

19. सही शब्द/अंक से रिक्त स्थान की पूर्ति करें : 

√3/√2 एक …………. संख्या है | 

20. रैखिक समीकरण का आलेख …….. होता है | 

21. प्रथम पाँच सम प्राकृतिक संख्याओं का माध्य ज्ञात करें | 

22. sin θ = 12/13 हो, तो cos θ और tan θ का मान ज्ञात करें | 

23. बिंदु युग्म (2, 3) और (4, 1) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए | 

24. 28 सेमी. त्रिज्या वाले वृत्ताकार तार को सीधा कर पुन: उसे मोड़कर वर्ग बनाया गया तो वर्ग की भुजा की लम्बाई ज्ञात करें | 

25. 66 सेमी. परिधि वाले वृत्त के चतुर्थांश या क्षेत्रफल ज्ञात करें | 

26. दो त्रिभुजों के समरूप होने की दो शर्तों को लिखें | 

27. A.P. श्रेणी 1, 4, 7, 10, ……. के 18 वें पद का मान ज्ञात कीजिए | 

28. यदि बहुपद x3  – 3x2 + x + 1 के शून्यक a – b, a, a + b हों, तो a और b मान ज्ञात कीजिए | 

29. रैखिक समीकरण युग्म को प्रतिस्थापन विधि से हल कीजिए : 

√2x + √3y = 0, √3x – √8y = 0 

30. द्विघात समीकरण 2x2 –  7x + 6 = 0 का विविक्तकर ज्ञात कीजिए | 

31. ΔABC में P और Q क्रमशः AB तथा AC पर दो बिंदु इस प्रकार हों कि PQ || BC और AP/PB = 2/3 हो, तो AQ/QC का मान ज्ञात करें | 

32. एक थैले में 4 लाल, 5 काली एवं 6 पीली गेंदें हैं | एक गेंद को यादृच्छया निकाला जाता है तो निकाली गई गेंद के (i) पीली रंग के होने (ii) लाल रंग के नहीं होने की प्रायिकता ज्ञात करें | 

33. सिद्ध करें कि √3 एक अपरिमेय संख्या है | 

34. संख्याएँ 867 और 255 का म.स. ज्ञात करने के लिए यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथम का प्रयोग कीजिए | 

35. यदि cot θ = 7/8 हो, तो का मान निकालें | 

36. सिद्ध करें कि वृत्त के किसी बिंदु पर स्पर्शरेखा, स्पर्श बिंदु तथा वृत्त के केंद्र को जोड़नेवाली रेखा अर्थात् वृत्त की त्रिज्या पर लम्ब होती है | 

37. एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करें, जिसके शीर्ष क्रमानुसार (3, 0), (4, 5) (-1, 4) और (-2, -1) हैं |

38. यदि निम्नलिखित द्विघात समीकरण के मूलों का अस्तित्व हो, तो पूर्ण वर्ग बनाने की विधि द्वारा मूलों को निकालिए – 2x2 – 7x + 3 = 0 

39. निम्नलिखित सर्वसमिकाएँ सिद्ध कीजिए : 

(sin A + cosec A)2 + (cos A + sec A)2 = 7 + tan2 A + cot2 A . 

40. यदि A , B और C त्रिभुज ABC के अंतः कोण हों , तो दिखाएँ की

41. निम्नलिखित बंटन एक मोहल्ले के बच्चों के दैनिक जेब खर्च दर्शाता है | यदि माध्य जेब खर्च 18 रु० हो, तो लुप्त बारंबारता का मान ज्ञात करें : 

दैनिक जेब खर्च    ( रुपये में ) 11-13  13-15 15-17  17-19  19-21  21-23  23-25 
बच्चों की संख्या  13  ƒ 

42. निम्नलिखित आँकड़े 255 बिजली उपकरणों के प्रक्षित जीवनकाल ( घंटों में ) की सूचना देते हैं – 

जीवनकाल             ( घंटों में ) 0-20  20-40  40-60  60-80  80-100  100-120 
बारंबारता  10  35  52  61  38  29 

 विधुत उपकरणों के जीवनकाल का बहुलक ज्ञात करें | 

43. 45 सेमी. ऊँची बाल्टी की सिरों की त्रिज्याएँ  28 सेमी. और 7 सेमी. है | बाल्टी का आयतन ज्ञात करें | 

44. एक आयताकार खेत का विकर्ण उसकी छोटी भुजा से 60 मी. अधिक लम्बा है | यदि बड़ी भुजा छोटी भुजा से 30 मी. अधिक हो, तो खेल की भुजाएँ ज्ञात करें | 

45. सिद्ध करें कि समकोण त्रिभुज में कर्ण का वर्ग अन्य शेष दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर होता है | 

अथवा, 

सिद्ध करें कि किसी बाह्य बिंदु से वृत्त पर खींची गई दोनों स्पर्श रेखाओं की लम्बइयाँ आपस में बराबर होती हैं | 

46. भूमि पर एक बिंदु से एक मीनार की चोटी का उन्नयन कोण 30° है | मीनार की ओर 30 मीटर चलने के पश्चात् उन्नयन कोण 60° हो जाता है | मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए | 

अथवा,  

भूमि के एक बिंदु से 20 मी. ऊँचे एक भवन के शिखर पर लगी एक संचार मीनार के तल और शिखर के उन्नयन कोण क्रमशः 45°  और 60°  है | मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए | 

47. एक त्रिभुज की रचना करें जिसमें BC = 6 सेमी., AB = 5 सेमी. और ∠ABC = 60°  हों | इस त्रिभुज के समरूप एक अन्य त्रिभुज की रचना करें | जिसकी भुजाएँ ΔABC की संगत भुजाओं की 3/4 गुनी हो | 

अथवा,  

6 सेमी. त्रिज्या का एक वृत्त खींचे | केंद्र से 10 सेमी. की दूरी पर स्थित बिंदु से एक वृत्त पर स्पर्श रेखा युग्म खींचें और उनकी लम्बाइयाँ मायें | 

 

 

More Previous Year Paper       Download PDF

 Video Solution

 

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *