खनिज संसाधन – Bihar Board Class 10th Social Science Question-answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न 

1. खनिज की परिभाषा दें | 

उत्तर – खनिज प्राकृतिक रूप में पाया जानेवाला वह पदार्थ है, जिसका भौतिक एवं रासायनिक संगठन निश्चित होता है | इसकी आंतरिक परमाणविक संरचना भी निश्चित होती है | 

2. अबरक कहाँ मिलता है ? इनके प्रमुख उपयोगों को लिखें | 

उत्तर – अबरक आग्नेय और परिवर्तित चट्टानों में मिलनेवाला खनिज है | यह बिजली उद्योग, वायुयान निर्माण, रेडियो निर्माण, खिलौना निर्माण इत्यादि में उपयोग किया जाता है | 

3. ‘अयस्क’ किसे कहते हैं ? 

उत्तर – जिन खनिजों से धातु का उत्पादन व्यापारिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लाभप्रद हो, उन्हें ‘अयस्क’ कहते हैं | 

4. लौह एवं अलौह खनिजों में अंतर स्पष्ट करें | 

उत्तर – जिन खनिजों का उपयोग लौह-अयस्क से इस्पात बनाने में किया जाता है, उन्हें लौह खनिज कहते है; जैसे – मैंगनीज, टंग्स्टन, कोबाल्ट इत्यादि | जिन खनिजों का उपयोग इस्पात बनाने में नहीं किया जाता है; उन्हें अलौह खनिज कहते हैं, जैसे – सीसा, जस्ता, अबरक आदि  | 

5. खनिजों के संरक्षण एवं प्रबंधन से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – खनिज अनवीकरणीय संसाधन है | अतः इनका संरक्षण आवश्यक है | निम्नांकित उपायों द्वारा खनिजों का संरक्षण और प्रबंघन किया जा सकता है | 

  1. खनिजों का विवेकपूर्ण उपयोग |
  2. कच्चे माल के रूप में खनिजों के स्थान पर उनके सस्ते प्रतिस्थापनों का उपयोग |
  3. स्क्रेप का पुन: उपयोग |
  4. खनिज निक्षेप का पूर्ण संदोहन |

6. भारत में बॉक्साइट के वितरण एवं इसकी उपयोगिता बताएँ | 

उत्तर – बॉक्साइट एक महत्त्वपूर्ण अलौह धात्विक खनिज है | इससे ऐलुमिनियम धातु की प्राप्ति होती है | भारत में बॉक्साइट की प्राप्ति झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात एवं महाराष्ट्र से होती है | 

     बॉक्साइट से प्राप्त धातु ऐलुमिनियम हलकी धातु है | इसका उपयोग विधुत तार, जलयान, मोटर गाड़ी उद्योग तथा बरतन बनाने में किया जाता है | 

 

 

Learn More Chapters         Download PDF

 

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *