रोजगार एवं सेवाएँ – Bihar Board Class 10th Social Science Question-answer 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न 

  1. गैर-सरकारी सेवा क्या है ? 

उत्तर – अर्थव्यवस्था के संचालन के लिए कई प्रकार की सेवाओं की आवश्यकता होती है तथा जो सेवाएँ निजी उद्यमियों द्वारा प्रदान की जाती हैं उन्हें गैर-सरकारी सेवा कहते हैं | 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

  1.  बाह्यस्रोतीकरण ( outsourcing ) किसे कहते हैं ? 

उत्तर – विगत वर्षों के अंतर्गत सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का बहुत तेजी के विकास हुआ है | आज दूरसंचार सुविधाओं द्वारा पूर्व की अपेक्षा विभिन्न देशों से संपर्क स्थापित करना तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान अधिक सुगम हो गया है | अतः , हम अपने देश में रहकर भी विश्व के अन्य देशों को अपनी सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं | इससे सेवा क्षेत्र का बहुत विस्तार हुआ है तथा अन्य वस्तुओं के समान ही सेवाओं का भी निर्यात होने लगा है | जब कोई कंपनी अपने उत्पादन से संबंधिक सेवाएँ अन्य स्रोतों या देशों से प्राप्त करती है तो इसे बाह्यस्रोतीकरण ( outsourcing) कहते हैं | हमारे देश में श्रम सस्ता होने के कारण विकसित देशों की अनेक कंपनियाँ अब अपनी सेवाओं का आउटसोर्सिंग करने लगी हैं | एक विदेशी फर्म द्वारा अपनी पुस्तक की डिज़ाइन, छपाई आदि का कार्य हमारे देश में करवाना आउटसोर्सिंग का उदहारण है | 

 

 

Learn More Chapters         Download PDF

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *